पद्म पुरस्कार 2025- की घोषणा, सिंगर अरजीत सिंह को मिला पद्म श्री पुरस्कार, इसके अलावा बिहार स्वर कोकिला शारदा सिंहा को मरणोपरांत पद्म विभूषण

Photo of author

By shikha.sudha90@gmail.com

पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी कर दी गई है , गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को गृह मंत्रालय ने इस साल के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की. देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म पुरस्कार तीन कैटेगरी में प्रदान किए जाते हैं, जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री हैं. जहां बिहार की जानी-मानी लोक गायिका शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. तो वहीं बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह और तमिल फिल्मों के सुपरस्टार अजीत कुमार सहित 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री पुरस्कारों से नवाजा गया. इस सूची में ऐसी कलाकार शामिल किए जाते जिन्होंने सराहनीय कार्य किए हो ,इस बार भारत सरकार ने 2024 के लिए कलाकारों के सराहनीय काम को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रही।

Padma-Awards-2025-Announcement

 

पद्म पुरस्कार 2025- बॉलीवुड सिंगर अरजीत सिंह को मिला पद्म श्री पुरस्कार

देश में भारत सरकार हर साल अलग अलग क्षेत्र के श्रेष्ठ लोगों को सम्मानित करती है इस लिस्ट में अरजीत सिंह का नाम शामिल है अरजीत सिंह ने अपने कैरियर की शुरुआत एक रियलिटी शोज से की । अरिजीत सिंह का संगीत में शानदार करियर रहा है. वे पहली बार तब मशहूर हुए जब उन्होंने 2005 में रियलिटी शो फेम गुरुकुल में हिस्सा लिया था. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी. हालांकि वह शो नहीं जीत पाए. लेकिन उनके हुनर और संगीत को पहचान मिल गई. फिर समय के साथ बॉलीवुड में अपने डेब्यू के बाद से ही उन्होंने कई भाषाओं में कई मशहूर गाने गाए हैं. उनके कुछ सबसे मशहूर बॉलीवुड गाने हैं तुम ही हो, लुट पुट्ट गया, चलेया, ओ सजनी रे, झूमे जो पठान, केसरिया आदि है।

एक्टर अजीत कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह इस प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार को प्राप्त कर बहुत विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इसे अपने देश के प्रति योगदान की स्वीकृति के रूप में देखा और कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उनके साथियों और समर्थकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने फिल्म उद्योग के वरिष्ठों, सहकर्मियों और प्रशंसकों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनकी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

पद्म पुरस्कार 2025-बिहार कोकिला शारदा सिंहा को मरने के बाद पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया

बिहार के शान और स्वर कोकिला ने नाम से मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा को कला जगत में उनके अतुलनीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा. बता दें कि उन्हें ये अवॉर्ड मरणोपरांत दिया जाएगा. पिछले साल 5 नवंबर को 72 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था.

पद्म पुरस्कार 2025-भारत रत्न के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार पद्म विभूषण पदम श्री पद्म भूषण है

भारत रत्न के बाद पद्म पुरस्कार दूसरे नंबर के सबसे बड़े पुरस्कार है इस बार कई मां हस्ती हो गई पुलिस कर दिए गए

आईए जानते हैं कौन-कौन शामिल है पुरस्कारों की श्रेणी में

पद्म पुरस्कार 2025 –पद्म विभूषण पुरस्कार पाने वाले कलाकार

मनोरंजन जगत में पहले भी ये सम्मान कई कलाकारों को दिया जा चुका है। अब इन नामों में कुछ और नाम शामिल हो गए हैं। बिहार के लोकगीत गाने से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज देने वाली गायिका शारदा सिन्हा का पिछले साल निधन हो गया था। उनके मरणोपरांत भारत सरकार ने दिवंगत सिंगर को पद्म विभूषण के लिए चुना है इसके अलावा वॉयलेनिस्ट और कंपोजर डॉक्टर लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम को भी इस साल पद्म विभूषण दिया जाने वाला है। वहीं गुजरात के कलाकार कुमुदिनी रजनीकांत लखिया को भी कला के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए पद्म विभूषण के लिए चुना गया है।

पद्म पुरस्कार 2025 –पद्म भूषण पुरस्कार पाने वाले कलाकार

ये तीसरे सबसे बड़े सम्मान में गिना जाता है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नंदमूरि बालाकृष्णन और अजीत कुमार को कल साड़ी के उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया इसके साथ-साथ अनंत नाग, शेखर कपूर, जतिन गोस्वामी, दिवंगत सिंगर पंकज उधास और इंडियन एक्ट्रेस और डांसर शोभना  जैसे कई बड़ी हस्तियों के नाम इसमें शामिल हैं। ये सम्मान पाना किसी भी कलाकार के लिए बड़ी बात होती है।

पद्म पुरस्कार 2025 –पदम श्री पुरस्कार पाने वाले कलाकार

यह पुरस्कार चौथे नंबर का सबसे बड़ा पुरस्कार होता है संगीत श्रेणी में कई कलाकारों को ये अवॉर्ड दिया जाने वाला है। इस बार अपनी आवाज से फैंस को झूमने पर मजबूर करने वाले बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का नाम भी शामिल है। जी हां, इस बार सिंगर को पद्मश्री अवॉर्ड मिलने वाला है। इसके साथ साथ मराठी अभिनेता अशोक लक्ष्मण सराफ को , शास्त्रीय गायिका अश्विनी भिंडे देशपांडे के अलावा थिएटर आर्टिस्ट बैरी जॉन, बेगम बातूल, श्री भरत गुप्त, श्री भेरू सिंह चौहान, श्री दुर्गा चरण रणबीर, श्री फारूख अहमद मीर जैसे अन्य कई लोगों के नाम इस अवॉर्ड लिस्ट में शामिल हैं।

4 thoughts on “पद्म पुरस्कार 2025- की घोषणा, सिंगर अरजीत सिंह को मिला पद्म श्री पुरस्कार, इसके अलावा बिहार स्वर कोकिला शारदा सिंहा को मरणोपरांत पद्म विभूषण”

Leave a Comment